स्पेशल ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों की गर्मी में बढ़ी परेशानी
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट और लौकहा बाजार के बीच रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ बदइंतजामी और भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेनें लगातार 8 से 11 घंटे तक की भारी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों का सफर किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं रह गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और पूर्णिया कोर्ट के बीच 05579/05580 तथा आनंद विहार-लौकहा बाजार के बीच 04013/04014 स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में ये स्पेशल ट्रेनें लेटलतीफी का सारा रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। नियमित ट्रेनों को पास कराने के चक्कर में इन स्पेशल ट्रेनों को रास्ते भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.