हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। चंडीगढ़ से पटना के बीच संचालित होने वाली समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हरदोई स्टेशन पर निर्धारित कर दिया गया है। इससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 04512/04511 चंडीगढ़-पटना समर स्पेशल एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से निर्धारित अवधि तक चलाई जाएगी। जारी समय सारणी के अनुसार चंडीगढ़ से चलकर यह ट्रेन सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए हरदोई पहुंचेगी। चंडीगढ़ से आने वाली 04512 स्पेशल एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पर सुबह 8:54 बजे पहुंचेगी और 8:56 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं पटना से आने वाली 04511 स्पेशल एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पर सुबह 10:58 बजे पहुंचेगी और 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के संचालन से हरदोई सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.