आरा, फरवरी 17 -- -आरा जंक्शन पर रुकेंगी पांच रेलवे जोन की 25 स्पेशल ट्रेनें -दिल्ली, मुंबई, गुजरात और राजस्थान से सीधी कनेक्टिविटी -पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया शेड्यू आरा/जगदीशपुर, निज संवाददाता। रंगों के त्योहार होली पर परदेस से घर आने वाले भोजपुरी वासी यात्रियों के लिए इस बार सफर कुछ आसान हो सकता है। भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए देशभर में रिकॉर्ड 1,410 विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। मांग बढ़ने पर यह संख्या 1,500 तक जा सकती है। भोजपुर के लिए राहत की बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क में पूर्व मध्य रेलवे को सर्वाधिक 285 विशेष ट्रेनों का कोटा मिला है। इनमें से करीब 25 प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आरा जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और कोटा जैसे महानगरों से आ...