बेगुसराय, अगस्त 22 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा महानगर जाने-आने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए बरौनी होकर आधे दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन, स्पेशल ट्रेनों में भी टिकट फुल है। खासकर दिल्ली, अगरतल्ला, मुंबई आदि जगहों के टिकट के लिए काफी मारामारी बनी है। दिल्ली में जॉब करने वाले बरौनी निवासी राजीव कुमार, मुरारी, रौशन आदि ने बताया कि परदेस जाने के लिए तीन दिनों से तत्काल टिकट के लिए आईआरसीटीसी के साइट से लेकर रिज़र्वेशन विंडो तक प्रयास कर रहे हैं लेकिन टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...