बरेली, मार्च 15 -- छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन ऐसा बिगड़ा है, जिससे यात्री रेलवे स्टेशनों पर पूरे दिन परेशान रहे। स्पेशल ट्रेनों का तो बहुत ही बुरा हाल रहा। शनिवार को 12-12 घंटा तक देरी से ट्रेनें जंक्शन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते 102 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए। रेलवे के अनुसार दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रैक पर कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। हर सेक्शन में काम चल रहे हैं इसलिए सुबह से शाम तक छोटे-छोटे ब्लॉक लिए जाते हैं। शनिवार को 05579 आनंदविहार स्पेशल तीन घंटा, 03311 चंडीगढ़ स्पेशल पांच घंटा, 04830 जोधपुर स्पेशल 12.08 घंटा, 19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पौन घंटा, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस पौन घंटा, 15910 अवध असम एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा देरी से आई। सबसे अधिक इंतजार जोधपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.