स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में किया गया विस्तार
कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि धनबाद-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक (23 मई 2026 को छोड़कर) संचालित होगी। इसी प्रकार दिल्ली-धनबाद स्पेशल प्रत्येक बुधवार और रविवार को 5 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई 2026 को छोड़कर) चलेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में संचालित हो रही स्पेशल ट्रेनों के समान ही रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.