नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे के तमाम प्रयास के बावजूद बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले रेल यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिवाली और छठ पूजा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें देरी और अत्याधिक देरी का शिकार हैं। यह स्पेशल ट्रेनें अपने गंतव्य तक 4 से 35 घंटे की भारी देरी से पहुंच रही हैं। पहले से ही पटरियों पर अत्यधिक दबाव झेल रहे रेल मार्गों पर ये ट्रेनें रेंगने को मजबूर हैं। नियमित ट्रेनों की तुलना में 30 फीसदी तक अधिक किराया वसूलने के बावजूद यात्रियों को पानी, भोजन और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि रेलवे ने इस वर्ष यात्रियों की सहूलियत के लिए रिकॉर्ड 18,000 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह पिछले साल चलाए गए 12,000 फे...