प्रयागराज, मार्च 3 -- होली पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में मुम्बई और दिल्ली रूट से लौट रहे यात्रियों को इस बार स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी और भारी भीड़ ने खूब परेशान किया। सीट मिलने के बाद भी ट्रेनें समय से न पहुंच पाने के कारण यात्रियों की चिंता बढ़ी रही। दूसरी ओर लंबी दूरी की ट्रेनों में भीषण भीड़ के कारण स्लीपर और एसी कोच तक में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल से प्रयागराज लौट रहे नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे तक लेट हो गई। ट्रेन को हावड़ा से ही करीब ढाई घंटे रीशेड्यूल किया गया था, जिसके कारण देरी बढ़ती चली गई। यह भी पढ़ें- किरायेदार का अधिकार तभी तक जब तक..., इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम आदेश यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस ने लाखों के आभूषण बरामद कर दंपत्ति को लौटाए हालांकि प्रयागराज पहु...