प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। स्पेशल टीम को सूचना मिली की उक्त गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार को स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन सिंह, कोतवाल पट्टी आनंदपाल सिंह और सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान गांव निवासी गौरव सिंह के खेत में अवैध अफीम की खेती होती पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही अफीम को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि बरामद अफीम का वजन 12 किलो से अधिक है। जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.