शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- शाहजहांपुर। जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करना होगा। इसके बाद पांच सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन आठ अक्टूबर तक किया जा सकेगा। आयोग के अनुसार स्पेशल टीईटी की परीक्षा तीन नवंबर 2026 को आयोजित होगी। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस से शुरू होंगे स्पेशल टीईटी के आवेदन यह भी पढ़ें- UP Spec...