सासाराम, मार्च 23 -- सासाराम, निज संवाददाता। कचहरी परिसर में सोमवार को आयोजित समारोह में जिला जज 17 सह एससी-एसटी की स्पेशल जज कुमारी ज्योत्सना व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार मिश्र को विदाई दी गई। इस मौके पर प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन भी उपस्थित रहे। बताया जाता है कि समारोह में जिला जज 12 मुकेश कुमार मिश्र, सब जज एक तान्वी सिंघल, न्यायिक दंडाधिकारी आकाश कुमार यादव व गीतिका त्रिपाठी को भी विदाई दी गई। उधर, किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी अमित कुमार पांडेय को भी विदाई दी गई। बताया जाता है कि पिछले दिनों इन न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण विभिन्न जिलों में किया गया था। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इन सभी न्यायिक पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.