किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। संवाददाता गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से आयोजित जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को स्पेशल ग्रुप, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के मुकाबले संपन्न कराए गए। स्पेशल ग्रुप का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें शुभम जैन विजेता बने।उक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ग्रुप में डुमरिया निवासी पुराने शतरंज खिलाड़ी बापी चंद्र बणिक द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि जिले के वरिष्ठतम खिलाड़ी प्रदीप कुमार दत्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।वहीं अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में मोहम्मद अमानुल्लाह, युवराज साह, ऋ...