गोंडा, मार्च 30 -- गोंडा। स्थानीय स्टेशन से जाने वाली कई ट्रेनें सोमवार को देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर 05560 उधना से रक्सौल 19 घंटा 10 मिनट, 01079 मुंबई-गोरखपुर नौ घंटा, 01415 पुणे-गोरखपुर साढ़े तीन घंटे, 05579 पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पौने तीन घंटे 14009 चंपारण सत्याग्रह तीन घंटा 29 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने ट्रेनों के समय से संचालन की मांग रेलवे के अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...