शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- तहसील जलालाबाद में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि यदि स्पेशल क्लोज की दर 40 प्रतिशत से अधिक पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। डीएम ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ शिकायतें सुनीं। कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को गलत तरीके से क्लोज न किया जाए और निस्तारण से पहले मौके पर जाकर जांच की जाए। शिकायतकर्ता के साथ फोटो लेना भी अनिवार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और उसके साथ पर्याप्त साक्ष्य लगाए जाएं। न्यायालय संबंधी मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.