स्पेशल कैंपेन-6.0 में ई-कचरा निस्तारण पर रहेगा जोर
धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला भवन मुख्यालय बीसीसीएल में शुक्रवार को स्पेशल कैंपेन-6.0 के सफल कार्यान्वयन और पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित बैठक में 15 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलने वाले तैयारी चरण तथा दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित क्रियान्वयन चरण की रूपरेखा एवं रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा संस्थागत स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की जा रही है। फील्ड एवं आउटस्टेशन कार्यालयों में सार्वजनिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा ई-कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया। इस वर्ष के अभियान का मुख्य फोकस ई-कचरे के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.