गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार को उस समय अचानक से भीड़ उमड़ पड़ी जब दिल्ली से आ रही स्पेशल करीब आठ घंटे लेट होकर पहुंची। स्पेशल के पहुंचते ही प्लेटफार्म और एफओबी पूरी तरह से जाम हो गया। ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री परिवार और भारी सामान के साथ उतर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली स्पेशल को वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था, जिससे उसमें सवार होने वाले यात्रियों की भी भीड़ प्लेटफार्म पर उमड़ पड़ी। दूसरी ओर, पास के प्लेटफार्मों से आने-जाने वाले यात्रियों का दबाव भी बढ़ गया। हालात तब बिगड़ गए जब यात्री फुटओवर ब्रिज और स्वचालित सीढ़ियों की ओर बढ़े। यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर बनाई हेल्प डेस्क सीढ़ियों पर कदम रखने तक की जगह नहीं बची। लोग बच्चों और सामान के साथ लंबे स...