स्पेयर पार्ट्स हुए महंगे, सर्विस कराने में आ रही है परेशानी
हापुड़, जून 19 -- पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब वाहन चालकों पर एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बाजार में ऑटो पार्ट्स और इंजन ऑयल की कीमतों में इजाफा होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सर्विस पहले की तुलना में महंगी हो गई है। नगर के स्याना रोड, मेरठ रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर पिछले कुछ समय से विभिन्न पार्ट्स के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने, कच्चे माल की लागत में इजाफा और परिवहन खर्च बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। बाजार में स्पार्क प्लग 95 रुपये से बढ़कर 103 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह पिस्टन का दाम 610 रुपये से बढ़कर 665 रुपये हो गया है। ब्रेक वायर और क्लच वायर, जो पहले 100 रुपये में मिलते थे, अब 120 रुपये में बिक रहे हैं। वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.