देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के चकियवा ढाले के समीप स्थित एक आटो स्पेयर पार्टस की दुकान से चोरों ने बैटरी, 10 हजार रुपये नकदी समेत अन्य सामान उड़ा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिय और पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रही है।चकियवा ढाले के समीप अनिकेत सिंह की आटो स्पेयर पार्टस की दुकान है। उनके दुकान का शटर टूटा जब पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर अनिकेत सिंह व पुलिस भी पहुंच गई। अनिकेत की माने तो दुकान में रखा 10 हजार रुपये नकद, एक दर्जन से अधिक बैटरी व अन्य सामान भी चोर उठा ले गए। पुलिस ने भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि काबड़ की दुकान पर रहने वाले एक युवक को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राकेश कुमार ...