नई दिल्ली, अगस्त 1 -- मोरक्को की ओर से गुरुवार-शुक्रवार को 60 हजार प्रवासी स्पेन के स्यूटा में दाखिल हुए। पानी में डूबने और भगदड़ से 57 की मौत हुई। स्थिति बिगड़ने पर सेना को तैनात करना पड़ा, ट्रंप ने इस घटना की निंदा की। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आरोप लगाया कि मानव तस्कर युवाओं को धोखा देकर जबरन घुसपैठ के लिए उकसा रहे हैं। बता दें कि स्पेन के स्यूटा को अफ्रीकी यूरोप में घुसने का प्रवेश द्वार मानते हैं। मोरक्को की तरफ बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और प्रवासियों के बीच झड़प हुई। मोरक्को के बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर किया और हवा में चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। कई वाहनों को भी आग लगा दी गई। जिसके बाद प्रवासियों के बड़े समूह घर लौटने के लिए स्यूटा से मोरक्को की ओर वापस चले गए। प्रवासियों ने मुख्य रूप से तराजल ब...