अर्लिंगटन, जुलाई 15 -- स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के आगे किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांस की स्टार आक्रमण पंक्ति पूरी तरह बेअसर साबित हुई और 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। स्पेन ने मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो के गोल के दम पर फ्रांस को 2-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही स्पेन ने मौजूदा टूर्नामेंट के सात मैचों में छठी बार विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हुए अपनी शानदार रक्षात्मक क्षमता का एक और नमूना पेश किया। मैच से पहले युवा स्टार लामिन यामाल ने कहा था कि फ्रांस को स्पेन से डरना चाहिए और मैदान पर उनका यह दावा सही साबित हुआ। फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज फ्रांस की अगुवाई विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोररों में शामिल एम्ब...