नई दिल्ली, अगस्त 16 -- स्पेन एक स्पोर्टिंग नेशन है। स्पेन ने फुटबॉल, टेनिस, फॉर्मूला वन और ओलंपिक खेलों में झंडे गाड़े हैं। स्पेन ने पिछले महीने फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीता। फुटबॉल में अपनी सफलता के लिए मशहूर स्पेन अब क्रिकेट में भी कीर्तिमान स्थापित कर रहा। स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धांसू इतिहास रच दिया है। स्पेन क्रिकेट टीम ने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का कारनामा अंजाम दिया है। स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के नाम यह रिकॉर्ड 20 साल से अधिक समय से था।स्पेन ने लगातार 21वीं जीत हासिल की स्पेन ने गुरुवार को 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी में फिनलैंड को आठ विकेट से हराया। स्पेन ने क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के पहले मैच में फिनलैंड के 131 रन के टारगेट को दो विकेट के नुकसान पर चेज किया। यह...