लखनऊ, जुलाई 9 -- अवस्थापना ए‌वं आद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने स्पेन की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। वर्चुअल संबोधन में दीपक कुमार ने प्रदेश के आद्योगिक इको सिस्टम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पेन की रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनियों को यूपी में इकाइयां स्थापित करने, प्रौद्योगिकी साझेदारी, रिसर्च बढ़ाने तथा संयुक्त उपक्रम लगाने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यशाला का आयोजन मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास तथा स्पेनिश कॉन्फेडरेशन ऑफ बिजनेस आर्गेनाइजेशन (सीईओई) स्पेन के बीच गुरुवार को आयोजित 'मेक इन इंडिया इन डिफेंस सेक्टर' कार्यशाला में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर व यूपीडा के अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

रक्षा प्रगति की जानकारी दीपक कुमार ने स्पेन के उद्यमियों के सामने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का प्रजे...