धनबाद, अप्रैल 13 -- आईआईटी आईएसएम के सोसाइटी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की ओर से रविवार को स्पेक्ट्रम 26 का आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस तकनीकी महोत्सव में नवाचार, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल डिजाइन और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हर इवेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। मुख्य अतिथि यतीन कुमार सुमन ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रेरित किया। सुमन 2002 ईसीई बैच के स्वर्ण पदक विजेता हैं। कार्यक्रम की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला 231 में एसएसपीआई चैलेंज से हुई। इसमें प्रतिभागियों की इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार प्रणाली और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से जुड़ी समझ का परीक्षण किया गया। प्रतियोगिता में सुभ्रत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.