स्पीड हंट ट्रायल एक जुलाई से, 1695 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
कानपुर, जून 30 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित स्पीड हंट का आयोजन कमला क्लब में एक और दो जुलाई को होगा। दो दिवसीय स्पीड हंट ट्रायल में 12 जिलों के कुल 1695 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 16 जून से छह जुलाई तक प्रदेश के सात मंडलों के 75 जिलों से तेज गेंदबाज रफ्तार का प्रदर्शन कर खुद को साबित करेंगे। स्पीड हंट में गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ मंडल में ट्रायल संपन्न हो चुके हैं। अब 28 से 30 जून के बीच कानपुर मंडल के ट्रायल में हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कानपुर के बाद आगरा और मेरठ मंडल में ट्रायल संपन्न कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में प्रतिभा दिखा खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी इसके बाद प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाज की खोज का फाइनल चरण शुरू होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.