अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर के एलआर साह मार्ग पर आए दिन फर्राटा मार रहे बाइक चालकों से लोग परेशान थे। संकरी और भीड़भाड़ वाली इस सड़क पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था। अब प्रशासन की ओर से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगा दिए गए हैं। इससे बाइकर्स की रफ्तार थम गई है। स्थानीय मोहन पंत, पवन जोशी, मनोज कुमार, अशोक पांडे आदि ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...