बलिया, फरवरी 27 -- बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के मधुबन मार्ग स्थित कुशहा भाड़ का मोड़ इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। इस मोड़ से होकर दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बावजूद इसके यहां स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बताया जाता है कि बेल्थरा-मधुबन मार्ग से जुड़ा यह सड़क भदौरा तरछापार, बीबीपुर, पतनारी , अखोप , गडरिया पूरा सोनाडी, कुण्डैल ढाला सहित कई गांवों को जोड़ता है। डीएवी ढाला बंद हो जाने के बाद इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है। कुशहा भाड़ निवासी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाश्रय 'फाइटर' तथा संजय राजभर ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.