आगरा, मार्च 24 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला गुलरिया गांव पर गत दिवस हुई दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर रविवार की शाम जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाया बुझाया। यहां लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। बता दें कि गत दिवस नगला गुलरिया पर बाइक फिसलने से तीन किशोर घायल हो गए थे। एक घायल ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया था। भविष्य में इस स्थान पर दुर्घटना न हो और वाहन सवार धीमी गति से गुजरें, इसके लिए ब्रेकर बनवाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए नगला गुलरिया पर वाहनों का आगावामन रोक दिया और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि नगला गुलरिया पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.