स्पीड ब्रेकर पर गिरकर घायल हो रहे राहगीर
चंदौली, मई 21 -- शिकारगंज। चकिया से अहरौरा मार्ग पर रघुनाथपुर, मुजफ्फरपुर और शिकारगंज कस्बे में बने स्पीड ब्रेकर पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। अब तक वहां कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गुरुवार को भी बाइक सवार एक दंपति गिरकर घायल हो गए। संयोग ठीक रहा कि दोनों को हल्की चोट आई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने दोनों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद दोनों घर चले गए। वहीं स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि इन स्पीड ब्रेकरों का अचानक पता नहीं चलने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पुल के एप्रोच मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन ग्रामीणों ने ब्रेकर हटाने या फिर वहां संकेतक लगाने की मांग की है। ताकि लोगों को पता चल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.