फतेहपुर, मई 16 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के बुदवन प्रेमनगर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बुदवन गांव के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। जिससे पीछे बैठी एक 56 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनकी बाद में मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उनका पुत्र और उसका एक दोस्त भी इस दुर्घटना में जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सीएचसी हरदो भेजा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव निवासी स्वर्गीय रामगोपाल की पत्नी श्रीमती देवी बीमार थीं। शनिवार को उनका बेटा दिलीप अपने दोस्त अमृतलाल के साथ मां का इलाज कराने के लिए बाइक से नगर लाया था। शाम करीब छह बजे जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी बुदवन गांव के पा...