बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के खेमराजपुर गांव स्थित बीडी तटबंध मार्ग पर स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बंधे से नीचे गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में चालक कासिम (22) पुत्र जलालुद्दीन निवासी संभल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव में ईंट गिराने आई थी। ईंट उतारने के बाद लौटते समय गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर वाहन अनियंत्रित हो गया और बंधे के नीचे जा गिरा। हादसे में ईंट उतारने वाले दो मजदूर भी घायल हो गए। घटना के बाद अन्य साथियों के मौके से चले जाने की चर्चा है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत ए...