चतरा, जून 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से गिद्धौर पुलिस ने थाना परिसर के समीप तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर चेतावनी स्वरूप ड्रम लगवाया है। इससे वाहन चालकों को दूर से ही स्पीड ब्रेकर की जानकारी मिल सकेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर पर ड्रम लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सकें। मंगलवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की।अभियान के दौरान वा...