लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ गोल्फ लीग लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ गोल्फ लीग के पांचवें संस्करण के 10वें दिन ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। ग्रुप ए से स्पीड चार्जर्स और वेलनेस वॉरियर्स ने अंतिम चार में जगह बना ली है। स्पीड चार्जर्स ने वेलनेस वॉरियर्स को 3-2 से मात दी। टीम के लिए एएस कपूर और राकेश सेठ, आदित्य प्रताप सिंह और सुशांत मिश्रा की जोड़ियों ने जीत दर्ज की। हार के बावजूद वेलनेस वॉरियर्स सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। उनकी ओर से रोहन बांबी और डॉ. सुधीर कपूर ने जीत हासिल की। एक अन्य मैच में हिंद वॉरियर्स ने पीपीएस दबंग को 3-2 से हराया। हिंद वॉरियर्स के लिए नितिन खन्ना और आरएस नंदा ने जीत दर्ज की। अब शनिवार को नॉकआउट दौर शुरू होगा। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में अवध ईगल्स का सामना वेलनेस वॉरियर्स से होगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.