इंदौर, अगस्त 29 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार SUV चलाने से रोकना एक सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि वाहन चालक ने पहले गार्ड से विवाद किया और वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटकर तेज रफ्तार में SUV चलाते हुए गार्ड और उसकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में SUV चालक और उसके साथ मौजूद एक महिला को गिरफ्तार किया है।स्पीड में कार चलाने से रोका तो हो गया विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात लासूडिया थाना क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में हुई। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र मालवीय के रूप में हुई है। बताया गया है कि घटना के समय धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ कॉलोनी के प्रवेश द्वार के पास बैठा था। इसी ...