रांची, अप्रैल 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की नरबलि की घटना पर भाजपा नेताओं के रवैए को दुखद करार दिया है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता देख रही है कि कैसे भाजपा अपराधियों के साथ खड़ी नजर आती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करती है और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नरबलि मामले का किंगपीन भाजपा से जुड़ा है और वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठ कर बंद की रणनीति बना रहा था। अब भाजपा नेता बताएंगे कि वो झारखंड बंद को वापस लेंगे या नहीं। भाजपा को इस संवेदनशील मुद्दे पर सफाई देने के ब...