मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने अभियोजन के वकीलों को स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामले न्यायालय से शीघ्र निपटारा कराने का निर्देश दिया है। आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराने का निर्देश दिया।
बैठक का आयोजन गुरुवार देर शाम डीआरडीए सभागार में अभियोजन के अधिवक्ता एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह आदेश दिया। बैठक में दोषसिद्धि दर तथा अनुसंधान एवं अभियोजन प्रक्रिया की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता एवं साक्ष्यों के समुचित संकलन के लिए पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
विशेष अधिनियमों की समीक्षा समीक्षा के दौरान पिछले माह में हुई दोषसिद्धि की स्थिति पर विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.