स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को सजा दिलाने की मांग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- साहेबगंज। राजकीय मध्य विद्यालय साहेबगंज बालिका में गुरुवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई। इसमें विशिष्ट शिक्षक मेराज अहमद अंसारी के पिता मुर्तुजा अंसारी और मासूम पुत्री अनम परवीन की हत्या की निंदा की गई। प्रखंड अध्यक्ष मेराजुल हक साबरी ने प्रशासन से स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को सजा दिलाने की मांग की। बैठक में नीलम संजीव नीलम, राम सहाय, मनोज कुमार, भारत भूषण, ब्रजकिशोर राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.