स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाने पर जोर
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- समस्तीपुर |: जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर वीडियो वायरल किए जाने के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की समीक्षा करने एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित मामलों में अब तक हुई कार्रवाई, आगे की कानूनी प्रक्रिया और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एडीजी ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- अवधेश, राहुल व रामबाबू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.