किशनगंज, जुलाई 21 -- किशनगंज। संवाददाता रिजवान आलम हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम के नेतृत्व में रिजवान आलम के रिश्तेदार मुहतरम नजीर आलम,छोटा भाई शेहजान आलम,उप सरपंच सह चचा हफीजुद्दीन, करीबी रिश्तेदार जुल्फिकार अली, डॉ. नूर आलम, इंतखाब नईमी के साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक किशनगंज हरि मोहन शुक्ल से मिलकर मांग पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामले का स्पीडी ट्रायल किया जायेगा। मरहूम रिजवान आलम की हत्या 04 जुलाई को मृतक की पत्नी अपने प्रेमी अनवर हुसैन के साथ मिलकर की गई थी।इस संबंध में बिशनपुर थाना कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कारवाई कर रही हैं।इस संबंध में पुलिस रिजवान की पत्नी डेजी प्रवीण एवं उनके प्रेमी अनवर हुसैन को जेल भेज चुकी है। इस संबंध में बीते शुक्रवा...