बिजनौर, सितम्बर 26 -- विवेकानंद कॉलेज आफ फार्मेसी दरबाड़ा में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार सचिव अतुल कुमार चौहान ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। प्रिंसिपल डॉ. शिवेंद्र अग्रवाल ने फार्मेसी की महत्वता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली,पोस्टर, ड्रामा, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता की गई। स्पीच कंपटीशन में प्रिंस प्रथम स्थान पर मोहम्मद समीर द्वितीय स्थान पर और कहकशा अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में प्रथम स्थान पर संजीवनी द्वितीय स्थानपर कहकशा अंसारी एवं तृतीयस्थान पर कंचन। क्विज में दीपांशु पाल प्रथम स्थान और कंचन द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन में कहकशा अंसारी प्रथम स्थान पर शिखा द्वितीय एवं ममता तृतीय स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- अवध...