गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से तीन दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्पीच क्राफ्ट 2026 का समापन सोमवार को हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से 32 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारी दी गईं। कार्यक्रम की फैकल्टी में पायलट के रूप में पीपी रश्मि खाटूवाला तथा को-पायलट के रूप में जेएफएस सीए हिमांशु अग्रवाल एवं जेसी संजय रून्थाला ने अपने अनुभवों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेसीआई सेन गौरव सेठ, चेयरमैन जेएफएम चेतन मुरारका रहे।अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रोग्राम एडवाइजर जेसी सेन आलोक अग्रवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेएफपी संकेत अग्रवाल, प्रोग्...