पटना, नवम्बर 7 -- जेडीयू से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह शनिवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने स्पीकर से मिलकर 25 नवंबर को होने वाली बेटी शिवांगी की शादी का निमंत्रण दिया। अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने के लिए पिछले महीने जेडीयू ने प्रेम कुमार को पत्र लिखा था। फिर स्पीकर ने अनंत सिंह को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। अनंत सिंह को नोटिस मिले लगभग 6 दिन पूरे होने आए हैं, लेकिन विधायक की ओर से अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा गया है। अनंत सिंह ने शनिवार को स्पीकर प्रेम कुमार से उनके पटना स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात का फोटो भी सामने आया है, जिसमें मोकामा विधायक, स्पीकर को शादी का कार्ड देते नजर आ रहे हैं। अनंत ने पिछले दिनों कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी में जेडीयू एमएलसी नीरज ...