धनबाद, दिसम्बर 20 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। ब्रदरण असेंबली जामाडोबा में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्पिरिचुअल मीट (आध्यात्मिक बैठक) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुम्बई से आए प्रोफेसर डॉ कोशी मैथ्यू और केरल से वीआर वर्गीस मुख्य वक्ता उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पास्टर राजेंद्र रजवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में बाइबल पर आधारित विभिन्न बिंदुओं पर संदेश को विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में मिशनरी धर्म में जुड़े धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा छत्तीसगढ़, खूंटी एवम अन्य जिलों से लोग उपस्थित हुए और बाइबिल के संदेश को सुने। कार्यशाला के बाद संध्या में आत्मिक मसीही गीत संगीत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया । इन गीतों में विशेष कर प्रभु यीशु के जन्म और जीवन और उसके संदेशों का प्रस्तुति था। इस अवसर पर साइमन रजवार, सं...