भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर को-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल कामगार यूनियन की बैठक रविवार को अलीगंज स्थित दुर्गा स्थान परिसर में हुई। यूनियन अध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल ने बैठक की अध्यक्षता की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कामगार यूनियन ने विधायक रोहित पांडे के स्वागत समारोह से लेकर उनके समक्ष यूनियन की ओर से रखे जाने वाली मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष सूर्य नारायण मंडल ने विधायक से फोन पर संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया है। विधायक ने 10 दिसंबर के बाद किसी तिथि पर उपस्थित होने और यूनियन के सदस्यों की मांगों पर अग्रतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यूनियन के प्रवक्ता सह अधिवक्ता निशित कुमार मिश्रा को इस पूरे कार्यक्रम का दायित्व सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.