स्पा सेन्टर पर पुलिस की छापेमारी
आजमगढ़, अप्रैल 19 -- लालगंज। नगर पंचायत कटघर लालगंज के बाईपास मार्ग पर चल रहे स्पा सेंटर में रविवार की शाम को एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों को स्पा सेंटर मे देह व्यापार की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस टीम ने जांच की। कोई आपत्ति जनक सामान नहीं मिला। छापेमारी के दौरान सीओ सदर आस्था जायसवाल, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय, लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- होटल से कोलकाता की युवती व पटना का युवक धराया, आपत्तिजनक सामान बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.