स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा, 6 लड़कियां छुड़ाई गईं; 2 ग्राहक सहित 4 लोग गिरफ्तार
हल्द्वानी, जून 13 -- हल्द्वानी पुलिस ने तिकोनिया स्थित एमजे द लक्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर स्पा की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया। स्पा सेंटर का मालिक फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। स्पा के दाहिनी तरफ बने कमरों की चेकिंग करने पर एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में भी स्थिति ठीक नहीं थी। रिसेप्शन के पास बने कमरे में चार अन्य युवतियां डरी-सहमी बैठी मिलीं। स्पा के कमरों, डस्टबिन और रिसेप्शन काउंटर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.