स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी, आठ लड़कियां बरामद
बलिया, मई 23 -- बलिया, संवाददाता। शहर के मालगोदाम चौराहा के पास संचालित स्पा सेंटर पर शुक्रवार को दिल्ली से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान सेंटर में सूदूर इलाकों से काम करने आई सात नाबालिग समेत आठ लड़कियों को बरामद किया गया। करीब छह घंटे तक की पूछताछ के दौरान पुलिस ने लड़कियों समेत सेंटर के मैनेजर और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। पुलिस ने बरामद लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें वन स्टाप सेंटर के सुपुर्द कर दिया है। जबकि लड़कियों के परिजनों को भी बुलावा भेजा है। पुलिस के अनुसार आगे की पूछताछ लड़कियों के परिजनों के सामने ही वन स्टाप सेंटर पर होगी।पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले के तार दिल्ली पुलिस के रिकार्ड में दर्ज एक पुराने मामले से जुड़े हैं। मुकदमे की छानबीन के दौरान दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.