वाराणसी, मार्च 22 -- रोहनिया। रानी बाजार कचनार में रविवार को एसओजी-2 और राजातालाब पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने दो युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। उनके पास आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। एसीपी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्पा सेंटर मालिक की तलाश जारी है। एसीपी ने बताया कि रानी बाजार कचनार में मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन ने अपनी दुकान सिंगरामऊ (जौनपुर) में कवेली पहेतियापुर गांव निवासी अनिल कुमार को किराये पर दी थी। उसने इसमें स्पा सेंटर खोला। इसके देर रात तक खुलने और युवक-युवतियों की आवाजाही बढ़ने की सूचना एसओजी-2 और राजातालाब पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मौके से दो युवक और तीन युवतियां पकड़ी गईं। इस दौरान स्पा सेंटर में कई केबिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.