रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने 10 ग्राहकों को गिरफ्तार कर 19 महिलाओं का रेस्क्यू किया है। रविवार देर रात अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीमों ने एक साथ कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गोपनीय सूचनाओं, स्थानीय शिकायतों और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.