चित्रकूट, जून 3 -- चित्रकूट। स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक रंनिग ट्रैक के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिली है। इसका निर्माण 11 करोड़ 90 लाख 84 हजार की लागत से होगा। सिंथेटिक रंनिग निर्माण से धावकों के जोड़ों और घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। जिससे खिलाड़ियों को एंकिल ट्विस्ट और शिन ्प्लिलंट जैसी चोटें लगने का जोखिम न्यूनतम हो जाएगा। बारिश के मौसम में मिट्टी के ट्रैक खराब हो जाते हैं, जिससे अभ्यास बाधित होता है। सिंथेटिक ट्रैक में रबरयुक्त कुशनिंग होती है। यह सिंथेटिक ट्रैक वाटर रेसिस्टेंट होते हैं, जिसके कारण खिलाड़ी बिना मौसम की रुकावट के पूरे साल निरंतर अभ्यास कर सकेंगे। इसका निर्माण होने से जिले के धावक व एथलीट वास्तविक ट्रैक परिस्थितियों में अभ्यास कर पाएंगे। उनको पेशेवर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में सुविधा मिलेगी।

हिंदी ह...