हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। 246 किलोमीटर की कठिन स्पार्टाथलॉन दौड़ पूरी कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले हल्द्वानी के अल्ट्रा-मैराथन धावक सुगौरव गोस्वामी का घर लौटने पर 23 ट्राई क्लब ने भव्य स्वागत किया। सुगौरव ने हाल ही में ग्रीस में आयोजित स्पार्टाथलॉन में एथेंस से स्पार्टा तक की 246 किलोमीटर लंबी दौड़ 25 घंटे 56 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। पूर्व भारतीय रिकॉर्ड 30 घंटे 08 मिनट 06 सेकंड का था। प्रतियोगिता में उन्होंने समग्र रूप से 16वां स्थान हासिल किया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि सुगौरव की उपलब्धि उत्तराखंड के साथ देश के लिए भी गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- स्पार्टाथलॉन में भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव का स्वागत उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति युवाओं व धावकों के लिए प्रेरणास्रोत है। सदस्यों ने उन...